Friday, January 20, 2012

प्रेम और प्रबंध विवाह (हास्य)

अपने समस्त विवाहित, अविवाहित और अर्धविवाहित मित्रों के लिए कुछ पंक्तियाँ लिखीं हैं| यह समर्पित हैं आपके घरों मे निवास करने वाले सर्व शक्तिमान के ऊपर, जिनके सम्मुख हम नतमस्तक हैं| प्रेम विवाह और प्रबंध विवाह का ज़रा सा अंतर बताने की कोशिश की है, आशा है आपको पसंद आएगी -

आज एक ग़ूढ बात बतलता हूँ,
प्रेम और प्रबंध विवाह का अंतर समझाता हूँ|

प्रेम विवाह मे आप एक दूसरे को, काफ़ी अरसे से जानते हैं,
मेरी होने वाली संगिनी देवी का काली रूप है, यह भली भाँति मानते हैं|

साल दो साल का भरपूर प्रेम, फिर आप आज्ञाकारी बन जाते हैं,
अपनी होनेवाली के समस्त तांडवों के आगे आत्मसमर्पण कर जाते हैं|

फिर विवाह मात्र एक रस्म है, जो रिश्तेदारों के सामने मनती है,
एक दूसरे के सारे टोने टटके समझ, जिंदगी बड़े इत्मिनान से चलती है|

यह दुनिया भी अजीब है इसे, अच्छी अंडरस्टॅंडिंग का नाम देती है,
यह जान लो स्व आमंत्रित प्रकोप के अंडर शांतिपूर्वक स्टॅंडिंग ही काम देती है|

प्रबंध विवाह इससे अलग है, लोग इसके रीति रिवाज अलग बतातें हैं,
समझ तो नही आता, पर आजकल होनेवाले इसमे कॉर्टशिप पीरियड बिताते हैं|

कुछ अज्ञान उत्साहित हो सोचते हैं, इस वक़्त मे एक दूसरे को समझ लेना है,
अरे समझो प्रेम विवाह के ४ साल के सिलबस को, दो महीने मे निपटा कर इक्जाम देना है|

देर से सही आँखें खुल जाती हैं, प्रेम विवाह मे हमला आप सामने से पाते है,
देखा जाता है इसमे सारे ब्रह्मास्त्र, ज़्यादातर दूर संचार के माध्यम से आते हैं|

सोंचो की जो सामने नही है, फिर खून का घूँट पी कर मूक रह जाते हो,
साल दो साल सब रमणीय लगता है, पर उसके बाद आत्मसमर्पण कर जाते हो|

सब बातों का सार यही है, नाग लपेटे कैलाषी जब चरणो मे पड़ गये,
अपना जीवन ख़त्म समझना जब सर्व शक्तिमान के आगे तुम अकड़ गये|

                                                                                                  अनुराग पांडेय
                                                       


1 comment: